उत्तराखण्डकुमाऊं,

मोटाहल्दू की बेटी गुनगुन कबड़वाल ने बढ़ाया मान, ऑल इंडिया में 35वीं और उत्तराखंड में तीसरी रैंक हासिल

लालकुआं न्यूज़- कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) में कार्यरत प्रकाश कबड़वाल की पुत्री गुनगुन कबड़वाल ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

देशभर में आयोजित All India Sainik School Entrance Exam (ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम) में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए लाखों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कठिन प्रतिस्पर्धा में गुनगुन कबड़वाल ने ऑल इंडिया स्तर पर 35वीं रैंक तथा उत्तराखंड राज्य में तीसरी रैंक प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  पीएफ खाते से भुगतान अटका सकती है, आपकी ये छोटी-छोटी सी गलतियां, निकासी का यह है सही तरीका

 

गुनगुन का चयन प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए हुआ है। सैनिक स्कूल में प्रवेश को लेकर देशभर में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है और इसमें सफलता प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम का होगा कायाकल्प, इस देश की लाइट से जगमगाएगा धाम, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास।

 

गुनगुन मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम सूपी भगवानपुर की निवासी हैं। उनके पिता प्रकाश कबड़वाल कुमाऊं मंडल विकास निगम में कार्यरत हैं, माता कमला कबड़वाल गृहिणी हैं तथा दादी पुष्पा कबड़वाल ने भी इस सफलता पर खुशी व्यक्त की।

 

बेटी की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने गुनगुन के घर पहुंचकर पिता प्रकाश कबड़वाल, माता कमला कबड़वाल और दादी पुष्पा कबड़वाल को बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्र में संचालित चैतन्य अकैडमी के संचालक सुरेश चंद सूठा को भी शुभकामनाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (ब्रेकिंग न्यूज़) जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मिली हरी झंडी, सीएम धामी निरंतर रहे प्रयासरत

 

ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने गुनगुन की इस सफलता को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।