उत्तराखण्डकुमाऊं,

सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती बने मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष

लालकुआं न्यूज़- यहां मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक के दौरान मंदिर कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को सर्वसम्मति से कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।

 

कमेटी में वरिष्ठ समाजसेवी भुवन पांडे को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा धन सिंह बिष्ट, आनंद रजवार और कुंदन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। रविंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, जबकि एके गुप्ता, नरेश चौधरी और नंदन राणा को मंत्री बनाया गया। प्रचार मंत्री का दायित्व कृष्ण भट्ट को दिया गया। वहीं सुरेंद्र सिंह लोटनी, रमाकांत पंत, हेमंत नरूला, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान और राकेश गुप्ता को संरक्षक चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी परीक्षा सुधार के लिए आज से कर सकते हैं आवेदन, पढ़े पुरी खबर

 

 

उल्लेखनीय है कि मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार का गत माह आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद नई कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने कहा कि मंदिर की भव्यता बढ़ाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, बुजुर्ग की मौत, महिला गंभीर घायल

 

 

कार्यक्रम में मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, अभय तिवारी, कुंदन सिंह कनवाल, हरीश नैनवाल, संजीव शर्मा, अरुण जोशी, संजय म्यान, सुरेश बिष्ट, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, ललित भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां दरोगा के साथ अभद्रता करने पर एसएसपी ने दो हेड कांस्टेबल किया निलंबित