उत्तराखण्डकुमाऊं,

नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता के तिवारी नगर फर्स्ट स्थित कालिका मंदिर के समीप हरीश पवार स्कूल में आयोजित 15 वर्षीय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और लगा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 

 

इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर खेल प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अफसर बने मिसाल: अपर सचिव बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश