उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल के शिक्षिका झील में कूदी, युवाओं ने बचाई जान

हल्द्वानी न्यूज़– काठगोदाम के एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका ने भीमताल स्थित झील में खुद कर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन कुछ युवाओं की तत्परता से उसकी जान बच गई। उक्त मामला शुक्रवार दोपहर कहां है जहां हल्द्वानी की रहने वाली शिक्षिका भीमताल पहुंची और भीमताल झील में कूद मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें, धनतेरस की सुबह 9 बजे से लागू रहेगा रूट डायवर्जन

इससे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। वही महिला को बचाने के लिए स्थानीय दो युवकों ने झील में कूद गए। मशक्कत के बाद दोनों ने महिला को झील से सकुशल बाहर निकाला। सूचना पर महिला एसआई सिमरन कौर, कांस्टेबल सुमित चौधरी महिला को थाने ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) शहर के आवारा सांडो को पकड़ने का अभियान नगर निगम ने किया शुरू- डीएम

पुलिस ने महिला के पति को घटना की सूचना दी। इसके बाद महिला का पति भीमताल थाने पहुंचा। बताया जा रहा है कि महिला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली है। शिक्षिका को समझाने के बाद पति के साथ घर भेज दिया गया । बताया जा रहा है की शिक्षिका काठगोदाम स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ाती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सिलाई की आड़ में चरस का कारोबार! हल्द्वानी के बुटीक पर छापा, 5 किलो से ज्यादा चरस बरामद