उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ संदिग्ध हालात में महिला और पुरुष की मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

रामनगर न्यूज़– मालघनचौड़ क्षेत्र के पटरानी गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में 55 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय पुरुष की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की लाश झाड़ियों में पड़ी थी, जबकि घटनास्थल से महज 300 मीटर दूरी पर स्थित घर में पुरुष का शव पंखे में झूलता मिला। पुलिस को अंदेशा है कि महिला की मौत के बाद पुरुष ने आत्महत्या की होगी, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  थर्टी फर्स्ट की पार्टी मनाने जा रहे कार सवार अनियंत्रित होकर खाई में गिरे….. दो की दर्दनाक मौत…. दो गंभीर

 

 

पटरानी क्षेत्र में महिला और पुरुष की मौत होने की सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंन बताया कि पूछताछ करने पर पटरानी में झाड़ियों में मिले महिला के शव की शिनाख्त 55 वर्षीय बीना देवी पत्नी स्व. विशन राम निवासी पटरानी के रूप में हुई। महिला के शव के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। महिला के चार बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ टैक्स चोरी पर जीएसटी की टीम ने हेली कंपनी के कार्यालयों में मार छापा, अन्य हेली कंपनी विभाग के रडार पर।

 

 

जिस स्थान पर महिला का शव मिला उससे 1300 मीटर दूरी पर अपने घर में 45 वर्षीय सुरेश राम पुत्र जोहर राम का शव फंदे से लटका मिला। उसके घर में उसकी बुजुर्ग मां और दो बेटे हैं। एक बेटा दिव्यांग है, दूसरा मजदूरी करता है। सुरेश की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। बताया गया बुधवार रात परिजन घर में सोए थे। सुबह जागे तो उन्हें सुरेश पंखे पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद बनभूलपुरा दंगे में पत्थरबाजी करने वाले युवक कैसे मांग रहे हैं जनता से माफी, वीडियो

 

प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि सुरेश राम और बीना देवी पिछले करीब पांच वर्षों से एक साथ दिखाई देते थे। कोतवाल ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बीना देवी की मौत के बाद सुरेश राम ने खुदकुशी की है।