हल्द्वानी- शादी–विवाह सीजन में नैनीताल पुलिस सख्त: 10 बजे के बाद DJ बंद, व्हील लाइटिंग झालरों पर रोक — उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्यवाही

हल्द्वानी न्यूज़- जिले में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और विवाह समारोहों के कारण जगह–जगह जाम की समस्या पर काबू पाने के लिए नैनीताल पुलिस अब सख्त हो गई है। जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिस अधिकारियों को शादी–विवाह आयोजनों में अनुशासन और नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश जारी किए हैं।
शादी–बारात के दौरान अनियमितताओं के कारण छात्रों, बुजुर्गों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अब विशेष निगरानी मोड में रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
🔺 एसएसपी नैनीताल द्वारा जारी मुख्य निर्देश —
✔ सभी वेडिंग पॉइंट, बैंक्वेट हॉल और बड़े आयोजनों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
✔ वेडिंग हॉल संचालक, DJ संचालक और लाइटिंग झालर संचालकों की बैठक कर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
✔ पहियों वाले बड़े-बड़े व्हील लाइटिंग झालरों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर जफ्ती की कार्रवाई होगी।
✔ केवल हाथ से पकड़े जाने वाले हल्के लाइटिंग झालरों की ही अनुमति रहेगी।
✔ बारात घर/वेन्यू से बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर तक सीमित रहेगी।
✔ बारात की हेड और टेल को अनुशासन और सुव्यवस्था के साथ संचालित किया जाएगा।
✔ सड़कों पर हाई-बेस DJ और भारी ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित।
✔ रात 10:00 बजे के बाद DJ बजाने पर पूर्ण रोक, शिकायत होने पर तुरंत ज़ब्ती और कानूनी कार्रवाई।
✔ किसी भी अनियमितता की स्थिति में क्षेत्रीय थाना एवं चौकी प्रभारी तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
🙏 नैनीताल पुलिस की अपील
नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से विवाह समारोह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और यातायात नियमों के अनुरूप आयोजित करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नियमों के पालन से सभी के लिए सुरक्षित और सुचारू यातायात बनाए रखने में मदद मिलेगी।
नियमों के उल्लंघन या शिकायत की स्थिति में जनपदवासी कंट्रोल रूम नंबर 9411112979 या 112 पर संपर्क कर सकते हैं।
📌 मीडिया सेल – नैनीताल पुलिस






