उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में जांच-पर्चे की नई दरें लागू, अब देने होंगे इतने रुपये

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में जांच-पर्चे, इलाज की नई दरें लागू हो गई हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने नई दरों का शासनादेश जारी किया। अब ओपीडी का पर्चा 20 और आईपीडी का 50 रुपये में बनेगा।

आगामी तीन साल तक इन दरों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा व हरिद्वार में राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल संचालित हैं। निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संबद्ध चिकित्सालय भी संचालित हैं। सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में जांच, पर्चे आदि की एकसमान दरें निर्धारित कर दी गई हैं। अभी तक सभी मेडिकल कॉलेजों में यूजर चार्ज की दरें अलग-अलग थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी दौरे पर आ रहे हैं मुख्यमंत्री धामी — काठगोदाम और हल्द्वानी में दो बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, प्रशासन ने की तैयारियां पूरी

सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि नई दरें तीन साल तक लागू रहेगी। उसके बाद दरों की समीक्षा कर नई दरों का निर्धारण किया जाएगा। जांच, पर्चे आदि के शुल्क से प्राप्त धनराशि मेडिकल कॉलेजों की जन सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- अजय भट्ट ने प्रमुख सचिव से फोन पर वार्ता कर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए

रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजी जांच सीजीएचएस दरों पर
राजकीय मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस की दरें केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) दरों के समान होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 50 लाख के विद्युत तार के साथ दो गिरफ्तार, अंतरराज्यीय केबल चोरी गिरोह का भंडाफोड़

प्रति मरीज के हिसाब से ये होंगी दरें

जांच/पर्चा/सेवा शुल्क
ओपीडी पंजीकरण 20 रुपये
आईपीडी पंजीकरण 50 रुपये
जनरल वार्ड 25 रुपये
प्राइवेट वार्ड 300 रुपये
एसी वार्ड 1000 रुपये
अल्ट्रासाउंड 570 रुपये
डायलिसिस 1400 रुपये
एमआरआई 2848 रुपये
सीटी स्कैन 1350 रुपये
एंबुलेंस पांच किमी तक 200 रुपये