उत्तराखण्डकुमाऊं,

गैस आपूर्ति की कोई कमी नहीं: मोहित कठायत

लालकुआँ न्यूज़- गैस बुकिंग के लिए उपयोग होने वाले पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण बुधवार को उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसी दौरान सुरुचि इंडेन गैस सर्विस में 709 घरेलू गैस सिलेंडर पहुंचने के बाद एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ लड़की को प्यार में मिला धोखा, तो बॉयफ्रेंड की स्कूटी में लगा दी आग, जाने पूरा मामला

 

खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि गैस आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट न करें। सर्वर ठीक होते ही बुकिंग व्यवस्था भी सामान्य हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ आर्मी का ट्रक हुआ हादसे का शिकार, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल।