उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

अब घर बैठे बनवाएं राशन कार्ड, उत्तराखंड में सभी सेवाएं हुईं ऑनलाइन; 30 मई तक कराएं ई-केवाईसी

यूआरसीएमएस पोर्टल शुरू, नया राशन कार्ड बनवाने से लेकर नाम जोड़ने-हटाने तक की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध

उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अब पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। भारत सरकार की ‘स्मार्ट पीडीएस योजना’ के तहत राज्य में नया यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (URCMS) पोर्टल लागू कर दिया गया है। इसके जरिए अब उपभोक्ताओं को राशन कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए सरकारी दफ्तरों और राशन की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 

नई व्यवस्था के तहत राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। इसमें नया राशन कार्ड बनवाना, परिवार के सदस्य का नाम जोड़ना या हटाना, पता बदलना और अन्य संशोधन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भाई-बहन के साथ सो रही मासूम की सांप के काटने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

ओटीपी वेरिफिकेशन से होगा लॉगिन
पुराने आरसीएमएस पोर्टल को अपडेट कर आधुनिक यूआरसीएमएस पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सरल बनाया जा सके। आवेदन करने के लिए उपभोक्ताओं को आधिकारिक वेबसाइट uk.smartpds.nic.in⁠� पर जाकर ‘Citizen Login’ करना होगा।

 

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए लॉगिन करना होगा। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

 

पुराने राशन कार्ड में ऐसे होगा संशोधन
यदि किसी पुराने राशन कार्ड में संशोधन करना है तो परिवार के मुखिया के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना अनिवार्य होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी के सत्यापन के बाद ही कार्ड में बदलाव संभव होगा। ऐसे में राशन कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर सक्रिय होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे पोल से टकराई, कार में सवार एसआई के बेटे की मौत, साथी घायल।

 

तहसील और जिला कार्यालयों में भी मिलेगी सुविधा
जिला पूर्ति अधिकारी के. के. अग्रवाल ने बताया कि नई ऑनलाइन व्यवस्था से राशन कार्ड प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और पारदर्शी हो गई है। हालांकि, जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, वे पहले की तरह तहसील और जिला पूर्ति कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

 

30 मई तक पूरी करनी होगी ई-केवाईसी
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पुराने राशन कार्ड धारकों से समय रहते ई-केवाईसी कराने की अपील की है। इसके लिए 30 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उपभोक्ता ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप के जरिए घर बैठे भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पत्नी का जन्मदिन मनाने छुट्टी लेकर घर आया युवक सुबह बिस्तर पर मिला मृत, दो महीने पहले हुई थी शादी

 

 

नए राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • मुखिया के पैन कार्ड की कॉपी
  • बिजली के बिल की कॉपी
  • मुखिया की बैंक पासबुक की कॉपी
  • गैस बुक की कॉपी

राशन कार्ड ट्रांसफर के लिए जरूरी दस्तावेज

  • ट्रांसफर के लिए प्रार्थना पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • गैस बुक की कॉपी
  • बिजली के बिल की कॉपी
  • पुराने राशन कार्ड की कॉपी