उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन दिन सतर्क रहने की सलाह

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि विकासनगर में सर्वाधिक 50 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। पहाड़ों में भी बौछारों का सिलसिला जारी रहा।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से प्रदेश में मानसून के तेवर तल्ख हो सकते हैं। देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर और अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अंगीठी बनी मौत का कारण, बंद कमरे में दम घुटने से युवक की मौत

 

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी तीन दिन प्रदेश में भारी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव व बाढ़ की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सिडकुल की फार्मा कंपनी में इनकम टैक्स टीम का छापा, सभी मुख्य गेट पर लगाया ताला, मचा हड़कंप

 

 

कहीं-कहीं धूप निकलने से उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से पूरे प्रदेश में बारिश का असर और तेज हो सकता है। जिला प्रशासन को सतर्क रहने और राहत-बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नत हुए हरेंद्र सिंह नेगी को एसपी सिटी ने पहनाये स्टार