उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, तेल से भरे टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत

लक्सर के बालावाली मार्ग पर तेल से भरे टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार दंपत्ति लक्सर से दवाई लेकर उत्तर प्रदेश के नागल बिजनौर अपने घर वापस लौट रहा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कांवड़ियों ने पूर्व प्रधान के पति को पीटा, पैर में आई गंभीर चोट, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार कावड़ियों को किया गिरफ्तार।

 

पुलिस के अनुसार इस्तकार (44 वर्ष) तथा उसकी पत्नी यासीन (40 वर्ष) निवासी सराय आलम थाना नागल जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश शुक्रवार को लक्सर मे दवाई लेने आए थे।

 

 

शाम के समय पति-पत्नी दवाई लेकर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे कि लक्सर बालावाली मार्ग पर कुड़ी नेतवाला गांव के निकट पीछे से आ रहे तेल के टैंकर के ओवरटेक करने के दौरान दंपति टैंकर की चपेट में आ गया। जिससे इस्तकार की टैंकर से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि उसकी पत्नी यासीन ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पटरी में टहलने निकले व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

 

उप निरीक्षक दीपक चौधरी ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दु:खद) यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल