उत्तराखण्डकुमाऊं,

कालाढूंगी: पुलिस बैरिकेड से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

कालाढूंगी न्यूज़- सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में छोटी हल्द्वानी निवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय नीरज अधिकारी पुत्र हीरा सिंह अधिकारी के रूप में हुई है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज देर रात कालाढूंगी बाजार से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह नैनीताल तिराहे के पास पहुंचा, उसकी बाइक मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरज सड़क पर जा गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें, धनतेरस की सुबह 9 बजे से लागू रहेगा रूट डायवर्जन

 

 

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत उठाया, लेकिन तब तक अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- विद्यार्थियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन की तारीख को बढ़ाया

 

 

नीरज छोटी हल्द्वानी निवासी दिगंबर सिंह बिष्ट का भांजा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दुर्घटना के लिए लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) प्रशासन ने आतिशबाजियों के लिए किया स्थान चयन, हल्द्वानी और लालकुआं में यहां लगेगी पटाखा बाजार

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।