उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ पार्किंग शुल्क विवाद में मैनेजर को कुचलने वाले दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में

हरिद्वार न्यूज़- हरकी पैड़ी क्षेत्र में पार्किंग शुल्क को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें कार सवार युवकों ने पार्किंग मैनेजर को कुचल दिया था। घटना के बाद फरार हुए दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां भगवती की भक्ति से जीवन में शांति व समृद्धि प्राप्त होती है: व्यास पं मनोज कृष्ण जोशी

 

पुलिस के अनुसार शनिवार को हरकी पैड़ी के सामने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में शुल्क को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान सोनीपत हरियाणा के दो युवकों ने अपनी कार से पार्किंग मैनेजर सहदेव सिंह को कुचल दिया और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि 2024- इस बार खास है शारदीय नवरात्र, दो दिन रहेगी तृतीया तिथि, पढ़िए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

 

घटना की सूचना पर पुलिस ने प्रताप सिंह निवासी रुड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित विशाल निवासी बहालगढ़ जिला सोनीपत तथा सूरज निवासी भट्ट गांव, पंचशील कॉलोनी सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का सख्त संदेश: हेल्पलाइन-1905 की शिकायतें एक हफ्ते में निपटाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई