उत्तराखण्डगढ़वाल,

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरकर उत्तराखंड की 23 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को आठवीं मंजिल से गिरने से 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अंजली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली जिले की रहने वाली थी और नोएडा में अपने पति व ढाई साल के बेटे के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि वह करीब एक सप्ताह पहले पति और बेटे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ इंदौर आई थी। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी 22 वर्षीय प्रेमी अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

शराब पीने के दौरान आठवीं मंजिल से गिरने की घटना

पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि घटना के समय दोनों फ्लैट में शराब पी रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अंजली फ्लैट के पीछे की बालकनी की ओर चली गई। अजय के मुताबिक, उसे लगा कि अंजली वहीं खड़ी है, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि वह नीचे गिर गई है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार, कार भी हुई जब्त

 

 

नोएडा में हुई थी दोनों की पहचान

अजय के अनुसार, अंजली मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली जिले की निवासी थी। वह नोएडा में अपने पति और ढाई साल के बेटे के साथ रहती थी। उसका पति प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा है, जबकि अंजली नोएडा के एक स्पा सेंटर में काम करती थी। अजय ने बताया कि कुछ समय पहले नोएडा में ही दोनों की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हुई और बाद में दोनों साथ रहने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 12 सदस्यीय दल के साथ गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई महाराष्ट्र की महिला की मौत, जाने पूरा मामला....

 

 

बताया गया कि करीब एक सप्ताह पहले अंजली उसके साथ इंदौर आ गई थी। दोनों ने पीथमपुर में नौकरी करने की बात कहकर पलाश परिसर में किराये पर कमरा लिया था।

 

 

पति की सोशल मीडिया पोस्ट से तनाव में होने का दावा

अजय ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन दिनों से अंजली का पति सोशल मीडिया पर उसके और बेटे के साथ की तस्वीरें व वीडियो साझा कर रहा था। उसके मुताबिक, इन पोस्ट के कारण अंजली तनाव में थी और पिछले कुछ दिनों से लगातार शराब पी रही थी।

 

 

अजय का दावा है कि अंजली ने शुक्रवार रात से शराब पीना शुरू किया था और शनिवार दोपहर तक पीती रही। उससे बातचीत के बाद वह रोते हुए कमरे से बाहर चली गई थी। इसके कुछ समय बाद उसके आठवीं मंजिल से गिरने की घटना सामने आई। हालांकि, ये सभी बातें अजय के बयान पर आधारित हैं। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: विकासनगर में कार तेज बहाव में बही, बाल-बाल बची चालक की जान – वायरल वीडियो से सनसनी

 

 

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

घटना के बाद स्थानीय रहवासी अंजली को महू के मैक्सवेल अस्पताल ले गए। वहां से उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 

 

मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका की मां से संपर्क किया है, जो इंदौर के लिए रवाना हो गई हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।