उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 7 जुलाई तक भारी बारिश के आसार

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार तीसरे दिन भी प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बागेश्वर और चंपावत जिलों में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

 

 

इसके अलावा हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर तेज बारिश, गर्जन और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी परीक्षा सुधार के लिए आज से कर सकते हैं आवेदन, पढ़े पुरी खबर

 

 

पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ लुटेरी दुल्हन निकली एचआईवी संक्रमित, संपर्क में आए लोगों में बढ़ी दहशत, तीन में पाए गए लक्षण

 

 

नदियों का बढ़ रहा जलस्तर

लगातार बारिश के कारण बुधवार को देहरादून में रिस्पना नदी और पिथौरागढ़ में काली नदी उफान पर रही। वहीं मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

 

7 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 7 जुलाई तक मानसून सक्रिय बना रहेगा और अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

3 जुलाई: अधिकांश जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर तेज बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) राज्य में बदलेगा आज से मौसम का मिजाज, कई पहाड़ी जिलों में बारिश- बर्फबारी के आसर

4 जुलाई: पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना है।

5 जुलाई: अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तथा गर्जन के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

 

 

प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और भारी बारिश के दौरान नदी-नालों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।