उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू, 7 जिलों में यलो अलर्ट; 30 जून से 4 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बरसेंगे बादल

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के सात जिलों में देर रात से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज से बहुत तेज बारिश तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत समेत अन्य पहाड़ी जिलों और ऊधम सिंह नगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़- उत्तराखंड में बड़ा हादसा, चमोली में टूटा ग्‍लेशियर, मौके पर मौजूद थे 57 मजदूर, अब तक 16 को निकाला

 

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है, लेकिन 5 जुलाई तक इसके पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है। इस बीच 30 जून से 4 जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चलती स्कूटी पर युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने पर दो आरोपी गिरफ्तार

 

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

30 जून: राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

1 जुलाई: प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: MBPG कॉलेज के पास बोलेरो की चपेट में आए अधेड़ की मौत, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

2 जुलाई: उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।