उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

उद्यान विभाग में माली के 415 पदों पर भर्ती शुरू, 17 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में माली के 415 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग इन पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये मानदेय के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर) सीएम के निर्देश पर कल प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

 

 

भर्ती के लिए आवेदन उत्तराखंड सरकार के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी https://rojgarprayag.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

 

इन पदों के लिए 20 से 42 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे। केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी, जिन्होंने कम से कम पाँचवीं पास की हो और निम्न में से कोई एक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो —

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर से ट्रक चकनाचूर, चालक की मौके पर मौत

 

राजकीय उद्यान चौबटिया, रानीखेत से एक वर्षीय माली प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, या

उद्यान विभाग के विशेष अभियान के तहत तीन माह का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र —
वे आवेदन के लिए योग्य हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा: कैंची धाम जा रही कार कूड़ा गाड़ी से टकराई, दो सगे भाइयों समेत पांच घायल

 

विभाग की ओर से बताया गया है कि आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे और किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले पोर्टल पर अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित कर लें।