उत्तराखण्डकुमाऊं,

भीमताल के पास हुई सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 24 घायल यात्रियों का किया सकुशल रेस्क्यू

भीमताल के पास हुई सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 24 घायल यात्रियों का किया सकुशल रेस्क्यू

 

आज दिनांक 25 दिसंबर 2024 को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही एक रोडवेज बस, भीमताल के पास आमडाली में गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना की समय दोपहर 01:45 बजे सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अगले दो घंटे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: सात जिलों में अलर्ट, बिजली गिरने और तेज गर्जना की चेतावनी

 

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

अब तक 24 घायल यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में 03 लोगों (01-02) की मृत्यु की पुष्टि की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पड़ा ईडी का छापा, NH-74 घोटाले के आरोपी को हिरासत में लेकर गए देहरादून, पढ़े पूरी खबर।

 

नैनीताल पुलिस और अन्य राहत-बचाव दल SDRF, फायर आदि घटनास्थल पर सक्रिय रूप से राहत कार्य कर रहे है। घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बाकी घायलों को समय पर सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, कुमाऊं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आर्म्स एक्ट के आरोप में जेल

 

 

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस