उत्तराखण्डकुमाऊं,

एसडीओ गौला ने किया देवरामपुर खनन गेट का औचक निरीक्षण, अवैध उपखनिज परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

लालकुआं न्यूज़– गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग और अवैध खनन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उपप्रभागीय वनाधिकारी गौला ने देवरामपुर खनन गेट का औचक निरीक्षण कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से उपखनिज परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया।

 

 

तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत गौला रेंज में चलाए गए इस अभियान के दौरान खनन गतिविधियों और खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। इसी दौरान एक ट्रैक्टर- ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में उपखनिज ले जाते हुए पकड़ी गई। जांच में वाहन चालक के पास वैध प्रपत्र उपलब्ध न होने पर ट्रैक्टर पंजीकरण संख्या यूके-04 एआर-6122 को विभागीय अभिरक्षा में लेते हुए वाहन को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 4 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा

 

 

साथ ही भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उपप्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार जोशी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में समय-समय पर औचक निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। किसी भी स्थिति में अवैध खनन या अवैध खनिज परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ चलती कार बनी आग का गोला, देखते ही देखते कार पूरी जलकर हुई राख

 

 

निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्राधिकारी एससओजी नवीन सिंह रैकवाल, वन दरोगा दिनेश चंद्र पंत, प्रकाश चंद्र तिवारी, चंदन बेदी सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वन निगम कर्मचारी संगठन कुमाऊं क्षेत्र के गौरव डुंगराकोटी अध्यक्ष व सुमित कुमार मंत्री बने