उत्तराखण्डगढ़वाल,

बदरी-केदार धाम में बढ़ेगी सुरक्षा, AI क्लाउड सिस्टम से होगी 24×7 निगरानी; चढ़ावा चोरी के बाद बीकेटीसी का बड़ा फैसला

देहरादून न्यूज़- बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। समिति अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को AI क्लाउड सैटेलाइट स्टोरेज सिस्टम से जोड़ने की तैयारी कर रही है, जिससे सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रहेगी और अधिकारियों को कहीं से भी रियल टाइम निगरानी की सुविधा मिलेगी।

 

 

चढ़ावा चोरी के मामले में बीकेटीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। जांच कर रही एसआईटी को मंदिर परिसर से केवल 13 दिन की सीसीटीवी फुटेज ही मिल सकी, जबकि समिति की ओर से 45 दिन की फुटेज सुरक्षित होने का दावा किया गया था। जांच में सामने आया कि धाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्टोरेज क्षमता सीमित होने के कारण पुरानी रिकॉर्डिंग सुरक्षित नहीं रह सकी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता,

 

 

इसी घटना के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बदरीनाथ, केदारनाथ सहित अन्य प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सीसीटीवी सिस्टम को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत AI आधारित क्लाउड स्टोरेज सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे फुटेज लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी और किसी भी स्थान से उसकी निगरानी संभव होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहां डीआईजी ने किए 6 दरोगा के तबादले

 

 

बीकेटीसी के अधीन वर्तमान में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित कुल 49 मंदिर हैं। हालांकि, अभी केवल बदरीनाथ, केदारनाथ, ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर और रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण मंदिर में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें भी अधिकांश कैमरे कम स्टोरेज क्षमता वाले बताए गए हैं।

 

 

बीकेटीसी का कहना है कि नई कार्ययोजना लागू होने के बाद दर्शन व्यवस्था, मंदिर समिति के कार्यालय, दानपात्र और चढ़ावा गणना प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज पूरी तरह सुरक्षित रहेगी, जिससे भविष्य में किसी भी जांच में आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट पर विमान के अंदर बम मिलने की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट निकली फर्जी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

 

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरी-केदार धाम में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए यह योजना लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत करना, सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाना और चढ़ावे की पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है।