उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में सनसनी: कोतवाली से 100 मीटर दूर गला रेतकर युवक की हत्या, आरोपी मौके से गिरफ्तार

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून में बुधवार शाम पटेलनगर कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई एक सनसनीखेज हत्या ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की कमरे के भीतर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने आज इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट किया जारी

 

 

जानकारी के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र स्थित एक मकान में अचानक चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो दीपक गुप्ता खून से लथपथ पड़े मिले। कमरे में मौजूद एक युवक के हाथ में चाकू था, जिसे परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

 

 

सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वारदात से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पूर्व IAS सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त, शासन ने जारी किया आदेश

 

 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक दीपक गुप्ता अविवाहित था और ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। प्रारंभिक तौर पर हत्या की वजह पैसों का लेनदेन मानी जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ प्रशासन के नेतृत्व में आधा दर्जन विभागों ने दुकानों में की ताबड़तोड़ छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो।

 

 

कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए हत्या के पीछे की असली वजह सामने लाई जाएगी।