उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

हरिद्वार में सनसनी: प्राचीन शिव मंदिर परिसर में जमीन में दबे मिले दो साधुओं के शव, हत्या की आशंका

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर से सोमवार को बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया। मंदिर परिसर में जमीन के नीचे दबे दो साधुओं के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में दोनों साधुओं की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, मंदिर में लंबे समय से दो साधु रहकर पूजा-पाठ के साथ मंदिर की देखरेख करते थे। सोमवार को जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो दोनों साधु वहां नहीं मिले। काफी तलाश के दौरान मंदिर परिसर में एक स्थान की मिट्टी संदिग्ध दिखाई दी, जिस पर ग्रामीणों को शक हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बरेली रोड में कैंटर ने स्कूटी सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत

 

 

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई, जिसमें जमीन के नीचे दबे दो शव बरामद हुए। शव मिलने की सूचना फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, इन कर्मचारियों के खाते में आएगा वेतन… आदेश जारी

 

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।

 

 

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह, आरोपियों की पहचान और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मंदिर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर; ट्रैकिंग पर रोक, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

 

 

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।