उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- कार्य बहिष्कार पर सख्ती: उत्तराखंड शासन ने राजकीय शिक्षक संघ के चाकडाउन आंदोलन पर लगाई रोक

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में राजकीय शिक्षक संघ के कार्य बहिष्कार और चाक डाउन आंदोलन पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने शिक्षा महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि किसी भी राजकीय विद्यालय में यदि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के कहने पर कोई भी शिक्षक कार्य बहिष्कार करता पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे

 

 

राजकीय शिक्षक संघ ने पदोन्नति, स्थानांतरण और प्रधानाचार्य के पदों को शत प्रतिशत पदोन्नति से भरने की मांग को लेकर 18 अगस्त से 9 सितंबर तक चरणबद्ध ढंग से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बीते तीन दिनों से शिक्षक पढ़ाई छोड़कर स्कूलों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हरिद्वार लोकसभा सीट में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, नेता एसपी सिंह इंजीनियर सहित कई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

 

 

शासन की इस सख्ती के बाद अब शिक्षकों के आंदोलन पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा सचिव ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित करना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आदेशों की अवहेलना करने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पिरूमदारा में जमीनी विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गांव में दहशत; पुलिस बल तैनात