उत्तराखण्डकुमाऊं,

ऊधम सिंह नगर में एएसआई की संदिग्ध मौत, ड्यूटी से पहले नहीं उठे; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस विभाग में तैनात एक एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात 54 वर्षीय एएसआई संजय खाती के रूप में हुई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय खाती रविवार को अपनी नाइट ड्यूटी पर जाने वाले थे। ड्यूटी से पहले उन्होंने सुबह और दोपहर में भोजन किया और आराम करने के लिए सो गए। रात करीब 10 बजे जब उनका ड्यूटी का समय हुआ, तो परिजनों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नगर निगम क्षेत्र में शाम छह बजे के बाद नॉनवेज के ठेले और फूड वैन पर रोक लगाने को तैयार निगम प्रशासन

 

काफी प्रयासों के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने पड़ोसियों की मदद ली और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि संजय खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट (ग्राम मल्ला गरका) के निवासी थे और वर्तमान में रुद्रपुर कोतवाली स्थित सरकारी आवास में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ निवासी एचएम के छात्र की जयपुर राजस्थान में हुई हत्या, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, आज होगा पोस्टमार्टम।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, एसआई धीरज टम्टा ने मंगलवार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को मोर्चरी भिजवाया।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- देहरादून समेत इन छह जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संजय खाती एक-दो दिन पहले तक पूरी तरह स्वस्थ थे और सामान्य रूप से बातचीत कर रहे थे। ऐसे में उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इधर, सहकर्मियों ने उन्हें एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस लाइन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।