CM CORNERUncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,गढ़वाल,जन-मुद्देनैनीताल न्यूज़, nanital news,राष्ट्रीयहल्द्वानी

रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा बबीता कांडपाल को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड से नवाजा गया।

रामनगर।

पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर मे स्वास्थ्य एवं कल्याण मे निरंतरता, संभावनाएं, समस्याएं एवं चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी मे इसी महाविद्यालय की रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा बबीता कांडपाल को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन का अवार्ड दिया गया, बबीता कांडपाल बर्तमान में रसायन विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी प्रोफेसर जगमोहन सिंह नेगी के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही है इससे पूर्व भी बबीता कांडपाल पंजाब विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा सात दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग कर चुकी हैं,

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- डीएम सविन बंसल के एक्शन से विभाग में मची खलबली, ट्रैफिक जाम कर रहीं 4 शराब की दुकानें और बिजली के पोल होंगे शिफ्ट

बबीता कांडपाल इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध सुपरवाइजर प्रोफेसर जगमोहन सिंह नेगी, विभाग प्रभारी रसायन विज्ञान विभाग व समस्त गुरुजनों एवं अपने परिवार के समस्त सदस्यो को देती है, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर एमसी पांडे एवं समस्त प्राध्यापकों ने बबीता कांडपाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली महोत्सव में जमकर थिरके क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधियों ने भी लगाए ठुमके