उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

SSC ने इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करे आवेदन।

SSC MTS Exam 2023: यदि आप 10वीं पास हैं तो यह खबर आपके लिए है।  केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में 10वीं पास योग्यता वाले हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच फिर हुई जमकर मारपीट, देखे वीडियो

SSC द्वारा बुधवार, 28 जून को जारी नोटिस अनुसार एमटीएस व हवलदार परीक्षा 2023 की अधिसूचना को 30 जून को आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लॉग-इन सेक्शन में एक्टिव लिंक से पहले पंजीकरण करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ तहसील दिवस में कागजों के साथ पैसे लेकर तहसीलदार के पास पहुंचा युवक, जमकर हुआ हंगामा, रिश्वत देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा 2023 के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (हाई स्कूल, सेकेंड्री, 10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो और आयु आयु 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, सीबीआइसी व सीबीएन में हवलदार पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी से भरे प्लॉट में युवक का मिला शव, एक कार भी हुई बरामद