उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में कभी बदल सकता है मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने इन जिलों में जताई बारिश की संभावना

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। जिससे तापमान में गिरावट आ गई है और जून माह में भी दिसंबर-जनवरी वाला मौसम बना हुआ है। वहीं आज प्रदेश में मौसम लोगों की परेशानियों को और बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां प्यार में हुए असफल तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम

 

 

 

मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना: देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में सतही हवाएं और झोंकेदार तेज हवाए (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ नदी में नहाने पर टोका तो वनकर्मी को किया लहूलुहान, वनकर्मियों ने युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, इस धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज, वीडियो

 

 

उत्तराखंड के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जबकि मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईस्कूल की परीक्षा में पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की पोती प्रियंका ने 98.4% अंक पाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन