उत्तराखण्डगढ़वाल,

यहाँ रील बनाने के चक्कर मे युवक पहुंच गए हवालात में, जाने पूरा मामला

देहरादून न्यूज़- यहाँ रील बनाने के लिए एक युवक ने बीच चौराहे पर ही खाट बिछाई और इस पर लेटकर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस को रील मिली तो कुछ देर बाद दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - 12वीं के गणित के परीक्षार्थियों को कोर्स से बाहर से आए सवाल पर दी बड़ी राहत, इतने बोनस अंक देना का लिया निर्णय, पढ़े खबर

घटना शिमला बाईपास चौक स्थित सेंट ज्यूड्स चौक की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। इसमें एक युवक ने चौक पर खाट बिछाई और चादर ओढ़कर लेट गया। बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ चली वन विभाग की जेसीबी, रिजर्व फॉरेस्ट में बनी सात मजारों को किया ध्वस्त, किसी को नहीं लगी भनक।

पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की तो युवकों का भी पता चल गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गौरव कश्यप निवासी सेवला कला और अब्दुल शमी निवासी मेहुवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- किच्छा पहुंचे सीएम धामी, अभिनंदन समारोह में बोले- प्रदेश में नहीं चलने देंगे थूक जिहाद, लैंड माफिया पर भी हो रही है कड़ी कार्यवाही