उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- जिले में 21 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी नहीं, सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

हल्द्वानी न्यूज़- सोशल मीडिया पर 21 जुलाई 2026 को नैनीताल जनपद में स्कूलों की छुट्टी घोषित किए जाने की वायरल खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। प्रशासन ने कहा है कि 21 जुलाई (मंगलवार) को जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन निर्धारित समयानुसार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून – (बड़ी खबर) सीएम के निर्देश पर सचिवालय में अपर मुख्य सचिव ने मारा छापा, कार्मिकों को 15 फरवरी तक दिया अल्टीमेटम

 

 

जिला प्रशासन के अनुसार, विद्यालयों में अवकाश घोषित करने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे छुट्टी के संदेश पूरी तरह भ्रामक और अफवाह हैं। ऐसे संदेशों पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

 

 

प्रशासन ने आमजन, अभिभावकों और विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे केवल जिला प्रशासन अथवा संबंधित विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी अपुष्ट या फर्जी संदेश को आगे साझा करने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदी ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, कार के उड़े परखच्चे, उत्तराखंड के पूर्व BJP विधायक के प्रतिनिधि की माैत, चार घायल

 

 

 

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि फर्जी आदेश तैयार करने, भ्रामक जानकारी फैलाने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ज्वेलरी शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूट, आरोपी फरार

 

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल 21 जुलाई को जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सामान्य रूप से खुले रहेंगे और सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।