उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, 20 मई को सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता Bhuvan Chandra Khanduri मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्य सरकार ने 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उनकी अंत्येष्टि बुधवार को पूरे राजकीय एवं पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: पीएम आवास योजना का जिक्र, लेकिन पात्रता की शर्तें सख्त

 

 

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नए साल के पहले दिन दो बड़े सड़क हादसे, पिंडर में समाई कार, तीन की मौत, चकराता में 3 मासूम समेत 8 घायल

 

राजकीय शोक अवधि के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों और भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा राज्य में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

 

मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को उत्तराखंड की राजनीति में एक सख्त, ईमानदार और अनुशासित नेता के रूप में जाना जाता था। उनके निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर है और विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों तथा आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घयाल