उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ वन निगम के तीन कर्मचारी निलंबित

  • तराई पश्चिम वन प्रभाग ने पकड़ी थी अवैध लकड़ी
  • आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा भी समाप्त

 

रामनगर न्यूज– बैलपड़ाव में एक वाहन में रवन्ने से अधिक लकड़ी पकड़े जाने के मामले में वन निगम के जीएम ने डिपो प्रभारी समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और साथ ही एक आउटसोर्स कर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रोहित दुम्का की पुत्री का हुआ आकस्मिक निधन, परिवार में मचा कोहराम

 

 

एक जुलाई को तराई पश्चिम वन प्रभाग की टीम ने एक वाहन को बैलपड़ाव स्थित पेट्रोल पंप के पास जांच को रोका था। जिसमें रवन्ने से सागौन के 44 गिल्टे अधिक मिले थे। यह गिल्टे चांदनी डिपो से कैसे, किसकी मिलीभगत से लाए गए। इस पर विभाग ने जांच बैठा दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सनसनी: कोतवाली से 100 मीटर दूर गला रेतकर युवक की हत्या, आरोपी मौके से गिरफ्तार

 

 

वन निगम के महाप्रबंधक कुमाऊं डॉ. धीरज पांडे ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद गुरुवार को लौगिंग सहायक व डिपो प्रभारी उमेश भट्ट, स्केलर, सहायक प्लॉट प्रभारी अमन और लौगिंग सहायक, प्लाट प्रभारी चांदनी डिपो बालम सिंह बिष्ट को तत्काल निलंबित कर लौगिंग प्रभाग पश्चिमी हल्द्वानी दफ्तर से सम्बद्ध किया गया है। वहीं आउट सोर्स पर तैनात गौरव सती की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दरिंदगी: 10वीं की नाबालिग छात्रा को कार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

 

 

वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. धीरज पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चांदनी डिपो में तैनात अन्य कर्मचारियों को भी जांच में शामिल किया गया है। उनकी मिलीभगत मिली तो कार्रवाई होगी।