एसकेएम कॉन्वेंट की तीन छात्राओं का भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के लिए चयन

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की मेरिट में स्थान पाने पर मिली उपलब्धि, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
लालकुआं न्यूज़– एसकेएम कॉन्वेंट की तीन छात्राओं कनिष्का बिष्ट, प्राची जोशी और गौरी भाटिया का भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के लिए चयन हुआ है। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर छात्राओं को यह अवसर मिला है।
छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक कमलेश पाठक ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप प्रबंधक धवल पाठक ने कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं को भी इनसे प्रेरणा लेकर मेहनत और परिश्रम से नए आयाम स्थापित करने चाहिए।
विद्यालय कोऑर्डिनेटर आरती जुयाल ने छात्राओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या भावना जोशी ने कहा कि तीनों छात्राएं विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छात्राओं की कक्षा अध्यापिका उमा जोशी सहित अन्य विषय अध्यापकों के योगदान की भी सराहना की।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय परिवार को भी बधाई दी।









