उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू स्कार्पियो ने चार दोस्तों को कुचला, चारों की मौत, चालक समेत दो हिरासत में

हल्द्वानी न्यूज़– उत्तराखंड के हल्द्वानी में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर सड़क किनारे स्कूटी के पास खड़े चार दोस्तों को तेज रफ्तार और बेकाबू स्कार्पियो ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ हल्द्वानी अमित सैनी और कोतवाल विजय मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई: दो क्विंटल संदिग्ध पनीर और पांच किलो मक्खन नष्ट, छह सैंपल जांच के लिए भेजे

 

 

पुलिस के अनुसार, स्कार्पियो की पिछली सीट पर ज्योलीकोट स्थित नैंसी कॉन्वेंट के डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह सवार थे, जबकि वाहन उनका चालक पहदान खान चला रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

तीन युवकों को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित किया गया

डॉक्टरों ने 17 वर्षीय राहुल राजपूत, 25 वर्षीय शिवम और 20 वर्षीय अंशु आर्य को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय आदित्य टम्टा को आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) प्रदीप बिष्ट को लोकसभा चुनाव से पूर्व मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 

 

मृतकों की पहचान

  • राहुल राजपूत (17), निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल
  • शिवम (25), निवासी गोरापड़ाव
  • अंशु आर्य (20), निवासी बेरीपड़ाव
  • आदित्य टम्टा (18), निवासी गोरापड़ाव

अस्पताल में मचा कोहराम

17 वर्षीय राहुल राजपूत की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां, दोनों बहनें और भाई अस्पताल पहुंच गए। राहुल की बहन डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों से भाई को बचाने की गुहार लगाती रही। अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और माहौल बेहद गमगीन हो गया।

 

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में स्कार्पियो के बेकाबू होने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को केंद्र का बड़ा तोहफा, 8 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा अतिरिक्त गेहूं-चावल आवंटित

 

 

बताया गया कि मृतक आदित्य टम्टा कालाढूंगी थाने में तैनात एसआई महेंद्र प्रसाद के चचेरे भाई का बेटा था।

 

 

पुलिस की कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस ने स्कार्पियो चालक पहदान खान और वाहन में सवार डॉ. संजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।