उत्तराखण्डगढ़वाल,

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पांचों जवानों के पार्थिव शरीर पहुंचे उत्तराखंड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट में सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया। जवानों के बलिदान से देवभूमि में शोक की लहर है।

 

वही शाम को बलिदानियों के पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचाए गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बलिदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी और सेना के अधिकारियों ने बलिदानियों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही, हरिद्वार जमीन घोटाले में दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 लोग सस्पेंड

 

पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक बृज भूषण गैरोला, डीएम, एसएसपी ने भी जवानों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (जॉब अलर्ट) SSC ने जारी किया विज्ञापन, कांस्टेबल के इतने पदों पर आई भर्ती, पढ़े खबर

 

आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में आउटसोर्स पर नौकरी का मौका, विभिन्न श्रेणियों के 1410 पद खाली