उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ मॉकड्रिल देखने जा रहा 17 वर्षीय किशोर कोसी नदी में बहा, SDRF ने निकाला शव

नैनीताल न्यूज़- बेतालघाट ब्लॉक में गुरुवार को आयोजित आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मॉकड्रिल देखने जा रहा 17 वर्षीय किशोर कोसी नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, बेतालघाट ब्लॉक के शहीद बलवंत सिंह भुजान-बर्धो मोटर मार्ग स्थित काली पहाड़ी के पास पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य विभागों की ओर से आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल आयोजित की जा रही थी। राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करने के लिए मौके पर राहत शिविर और प्राथमिक उपचार केंद्र भी स्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बरसाती नाले में बाइक सवार दो युवक बहे, पुलिस ने किया दोनों युवकों का रेस्क्यू।

 

 

इसी दौरान कोसी नदी पार स्थित सिमलखा गांव निवासी विशाल सिंह (17) पुत्र आनंद सिंह मॉकड्रिल देखने के लिए घर से निकला। नदी पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि उत्‍तराखंड के मतदाताओं ने किसे क्या दिया, बस तीन दिन में उठेगा इससे पर्दा, पढ़ें चुनाव का राउंड अप

 

 

युवक के नदी में बहने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 800 मीटर नीचे जाकर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विशाल को नदी से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में कांग्रेसियों ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

 

 

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्रशासन ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।