उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने पार्टी को थमाया त्यागपत्र

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी तहसील दिवस पर प्राप्त हुई 38 शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को किया प्रेषित, तहसील दिवस पर अनुपस्थित रहे इन विभागों पर कार्यवाही को लिखा गया

सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद लिया फैसला

कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के घर 16 अक्टूबर 1968 को हुआ। शिक्षा में बचपन से ही अव्वल मनीष ने नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी गेट में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम