उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: खड़ी स्कूल बस से टकराई बाइक, सेना के जवान की मौत, दूसरा गंभीर घायल

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर लालतप्पड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस से जा टकराई।

 

मृतक की पहचान पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटड़ीसैण (रिखणीखाल) निवासी संदीप रावत के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना की 3 गढ़वाल राइफल्स के जवान थे और वर्तमान में 14 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां खाली खड़ी स्कूल वैन में अचानक लगी आग

 

हादसे में उनके भाई कुलदीप सिंह रावत भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुलदीप भी सेना में कार्यरत हैं।

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे संदीप अपने भाई के साथ बाइक से देहरादून की ओर जा रहे थे। जब वे लालतप्पड़ क्षेत्र में पहुंचे, तभी सड़क पर बने कट के पास खड़ी होली एंजेल स्कूल की बस से उनकी बाइक जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल समेत 2 चोरों को किया गिरफ्तार

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को हिमालयन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संदीप रावत को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुलदीप का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक सामने खड़ी बस को हादसे का कारण माना जा रहा है। जवान की मौत की खबर मिलते ही उनके गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।