उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार और डंपर की टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

ऊधम सिंह नगर जिले में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

 

जानकारी के अनुसार, पांच युवक मुरादाबाद की ओर से अलीगंज होते हुए काशीपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान काशीपुर की तरफ से आ रहे एक डंपर से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- चारधाम यात्रा के दौरान टैक्सी या बस वाले यात्रियों से नहीं वसूल पाएंगे मनमर्जी का किराया, परिवहन विभाग की ओर से शिकायत हेल्पलाइन नंबर होगा जारी

 

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान काशीपुर के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनकपुर निवासी आकाशदीप सिंह, कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी गुरजिंदर सिंह और उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कासमपुर गढ़ी निवासी मोहम्मद खादिम के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के प्रमोद कॉलोनी के पुत्र ने क्षेत्र का नाम किया रोशन, राहुल बने आईडीबीआई बैंक में मैनेजर

 

वहीं, गंभीर रूप से घायल युवकों में काशीपुर के लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राज ए आलम और बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी मोहम्मद नईम शामिल हैं। दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना डायल 112 पर मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव 2024- नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर 20 लाख से अधिक मतदाता, 10 प्रत्याशियों के भाग्य का आज करेंगे फैसला

 

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार सवार युवकों को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।