उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, चालक समेत दो की हुई मौत

उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। दोनों मृतक बागेश्वर और पिथौरागढ़ के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग की तरफ जा रहा बोलेरो वाहन रात करीब साढ़े नौ बजे शिवानंदी-घोलतीर के बीच अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। जहां वाहन में सवार दरपान सिंह उम्र 42 वर्ष पुत्र भीम सिंह, निवासी मल्खाडुंगर्चा और गंगा सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र भीम सिंह, निवासी जेर्थी, पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिपुर तुलारामपुर अर्जुनपुर से सचिन कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित, जीत पर क्षेत्र में खुशी की लहर

सूचना पर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस रौतेला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात को दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गुलदार पर टूटी पहाड़ की ‘दुर्गा’, पीछे से पकड़कर हवा में उछाला, मुंह का निवाला छोड़ कर भागा

जिला सूचना अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दोनों मृतकों की शिनाख्त, उनके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई। यह दोनों लोग देहरादून से बागेश्वर जा रहे थे। साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (अजब गजब) यहाँ युवक ने की सांड सवारी, सांड को दौड़ाया घोड़े की तरह, सोशल मीडिया हुआ वीडियो वायरल, देखे वीडियो।