उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर

रामनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा टेड़ा गांव के पास उस समय हुआ, जब बाइक सवार युवक एक वाहन को ओवरटेक कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

 

मृतक की पहचान रवि खत्री पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि खत्री अपने साथी 22 वर्षीय सुमित बोरा पुत्र जशवंत बोरा, निवासी बासिटीला के साथ बाइक से जा रहा था। टेड़ा गांव के पास ओवरटेक करते समय बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, NH-109 पर मची अफरा-तफरी; युवकों को दौड़ाता दिखा हाथी

 

 

हादसे के तुरंत बाद उनके साथ चल रहे अन्य युवकों ने दूसरी बाइक से दोनों घायलों को रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रवि खत्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित बोरा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि सुमित के सिर में गंभीर चोट आई है और उसके कान से खून बह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ युवक को अंजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, खाते से गवाएं 73 हजार रुपये।

 

बताया गया कि रवि खत्री अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो विवाहित हैं, जबकि एक की पढ़ाई चल रही है। रवि की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक साल की मासूम बेटी है। हाल ही में उसके पिता हीरा सिंह ने उसके लिए दूध की डेयरी खोली थी। परिवार में अप्रैल माह में रवि की एक बहन की शादी भी प्रस्तावित थी।

यह भी पढ़ें 👉  टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश आई रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।