उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, हैरान परिजन नहीं समझ पा रहे इस कदम की वजह।

रुद्रपुर न्यूज़- रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक बीती रात सातवी कक्षा की छात्रा वंदना उम्र 13 वर्ष पुत्री तेजपाल निवासी ट्रांजिट कैंप शिव नगर ने रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। वही ट्रेन ड्राइवर ने घटना को साफ देखा। किशोरी रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। रात करीब दो बजे पुलिस के माध्यम से पता चला की उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  बहुचर्चित स्टिंग मामले में खानपुर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को सीबीआई का नोटिस, पढ़ें पूरा मामला।

वही कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही पिता तेजपाल का कहना है कि मूल रूप से भोजीपुरा जिला बरेली का रहना वाला है ओर 10 जून को शहर में मजदूरी करने के सिलसिले से शहर में परिवार ले कर आया था। उसके चार बच्चे है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) वन भूमि पर निवासरत परंपरागत वन निवासियों को उनके कब्जे की भूमि में अधिकार पत्र देने और राजस्व ग्राम बनाने हेतु जल्द जागरूकता शिविर का होगा आयोजन

वही उसका कहना है की घर में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ ओर न ही कभी बच्ची को डांटा। इस घटना से वह भी हैरान है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ड्रीम 11 में मुनाफे के लालच में आकर युवक ने 4.44 लाख गंवाए