उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ जाम में फंसी गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक की मौत।

चमोली न्यूज़- बद्रीनाथ हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई है। तेज बारिश के चलते पीपलकोटी के पास बद्रीनाथ हाईवे पर मलबा आने से जाम लग गया था। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस विभाग में 4 साल में 15 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, पढ़े पूरी खबर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को पीपलकोटी से एक किमी आगे तैला घाम पर जाम में फंसी मैक्स पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जाम के चलते सवारियां बाहर निकल गई थी, लेकिन चालक वाहन में ही बैठा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन फर्स्वाण पुत्र इंदर फर्स्वाण (42 साल) निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस में प्राचार्य डॉ0 सीमा श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण किया