उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां घर में गाड़ी खड़ी करते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप के नीचे आने से तीन साल की मासूम की मौत

रुड़की न्यूज़- कस्बा झबरेड़ा में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें तीन साल की मासूम बच्ची की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना की तैयारी के लिए दौड़ रहा युवक गस खाकर गिरा, हुई दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर, परिवार में मचा कोहराम।

 

जानकारी के अनुसार झबरेड़ा निवासी रवि कुमार पिकअप गाड़ी को किराये पर चलाने का काम करता है। सोमवार की देर शाम वह काम से लौटकर घर पहुंचा और पिकअप को घर के पास खड़ा करने लगा। इसी दौरान उसकी तीन साल की बेटी बिना बताए गाड़ी के पीछे आ गई। चालक को इसका आभास नहीं हो सका और बच्ची पिकअप के पिछले टायर के नीचे आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) न्यू ईयर का जश्न मना कर लौट रहे युवक हादसे के शिकार, तीन की मौत एक गंभीर, 3 परिवारो में छाया मातम

 

हादसे के बाद बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रवि कुमार इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) भ्रष्टाचार पर करारा वार, यहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी बर्खास्त, शासन ने जारी किए आदेश।