उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

उत्तराखंड में देवप्रयाग के विटुला गांव में खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी प्रशासन से महिला को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने के प्रयास कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हल्द्वानी में हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस; ड्रोन से होगी निगरानी

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर को महिला सुधा रतूड़ी उम्र 57 वर्ष पत्नी सोहन लाल घर के पास ही अपने खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान अचानक भालू आया और उसने महिला पर हमला बोल दिया। भालू ने महिला के सिर व पीठ को नाखूनों से बुरी तरह से नोंच डाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का दोहरा असर: मैदानों में धूप, पहाड़ों पर बर्फबारी; मंगलवार को ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट

महिला के शोर मचाने पर उसका बेटा राजेश व अन्य लोग वहां पहुंच गए और भालू को किसी तरह वहाँ से भगाया। वही ग्राम प्रधान नरेंद्र रतूड़ी ने अपने वाहन से महिला को तुरंत श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया। वहीं एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि महिला को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने का प्रयास किया जा रहा है। वही सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ें 👉  वाहन स्वामियो ने फूंका क्रशर एसोसिएशन का पुतला तय की आगे की रणनीति