उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड ( बड़ी खबर) यहां पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ बंदी, एक SI सहित दो कांस्टेबल निलंबित।

अल्मोड़ा– अल्मोड़ा जेल से नगीना न्यायालय पेशी में ले जाते समय पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बंदी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीम फरार हुए बंदी की तलाश कर रही है। वहीं बंदी के फरार होने के मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अभिरक्षा में तैनात एक एसआई व दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गंगा स्‍नान के लिए आया युवक नदी में डूबा, परिजनों ने 19 दिन बाद पुलिस को दी इसकी सूचना, ऐसा क्‍यों?

अल्मोड़ा जिला कारागार में उत्तर प्रदेश के हकीकतपुर थाना नगीना जिला बिजनौर, यूपी निवासी शाहनवाज अहमद पुत्र नसीर अहमद एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में बंद था। कैदी के खिलाफ नगीना बिजनौर में भी एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज था। बीते मंगलवार को कैदी को नगीना न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, कि काशीपुर में वाशरूम जाने के बहाने से कैदी पुलिस को चकमा देकर वहाँ से फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ जिलाधिकारी नैनीताल ने जनपद के दो दर्जन राजस्व उप निरीक्षकों के किए ताबड़तोड़ तबादले, देखे लिस्ट

एसएसपी राम चंद्र राजगुरु ने इस गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस कस्टडी में तैनात एसआई दयाल दत्त, कांस्टेबल सूरज और महेश का निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में 3 पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है उन्हें निलंबित कर दिया गया है। फरार बंदी शाहनवाज अहमद की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (शर्मसार) यहां रहते हुए शर्मसार, सौतेले पिता ने पुत्री को ही बना डाला हवस का शिकार, आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।