उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) राष्ट्रपति ने UCC विधयेक को दी मंजूरी, लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

  • समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड
  • नागरिक संहिता विधेयक को राष्ट्रपति ने दे दी मंजूरी

समान नागरिक संहिता (य़ूसीसी) विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। अब नियमावली बनने के बाद इसे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी की पुष्टि सचिव गृह शैलेश बगोली ने दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूसरे दिन भी प्रशासन की अवैध मदरसों के खिलाफ कार्यवाही जारी

राज्यपाल ने यूसीसी विधेयक राष्ट्रपति को भेजा था। राजभवन ने इस पर विचार करने के बाद विधायी विभाग को भेजा था। विधायी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया है। चूंकि यह संविधान की समवर्ती सूची का विषय है, इसलिए बिल अनुमोदन के लिए राज्यपाल से राष्ट्रपति को भेजा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: तपती गर्मी के बीच मौसम बदलेगा करवट, कल से कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड विधानसभा से यूसीसी बिल पास होने के बाद इसे राजभवन भेजा गया था। इस पर राष्ट्रपति भवन को फैसला लेना था। अब राष्ट्रपति से मुहर लगने के बाद यूसीसी राज्य में कानून लागू हो जाएगा। आजादी के बाद देश का पहला समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड 2024 विधानसभा में पास हो गया था। विधानसभा सदन में विधेयक ध्वनिमत से पास हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लुटेरी दुल्हन की गजब कहानी, एक महीने साथ रहकर पति को किया कंगाल, गहने-नगदी लेकर हुई फरार