उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- भाजपा बनाएगी 304 मंडल अध्यक्ष, पैनलों में आए नामों पर मंथन हुआ शुरू, 20 फरवरी तक पार्टी करेगी घोषणा

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड भाजपा 20 फरवरी तक 304 मंडलों की घोषणा कर देगी। पार्टी ने मंडलों से आए नामों के पैनल पर विचार करना शुरू कर दिया है। पहले दिन छह जिलों की 20 विधानसभा क्षेत्रों से 104 मंडलों के लिए आए नामों पर मंथन हुआ।

प्रदेश नेतृत्व 19 फरवरी तक सभी पैनलों पर विचार कर लेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मोटर मिस्त्री की अचानक मौत, सीने में दर्द उठने के बाद तोड़ा दम

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें छह जिलों की 20 विधानसभा के पर्यवेक्षकों के साथ पैनलों पर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं राजपुर विधायक खजान दास और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व खिलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में संबंधित मंडलों और जिलों के सामाजिक क्षेत्रीय और वर्गों के समीकरण को ध्यान में रखकर नामों पर विचार हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (कोरोना अपडेट) राज्य में कोरोना का कहर फिर से बढ़ने लगा, आज आंकड़ा हुआ डेढ़ सौ के पार, एक कोरोना संक्रमित की मौत

पहले दिन गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला, बदरीनाथ, कर्णप्रयाग, थराली, केदारनाथ और रुद्रप्रयाग,नरेंद्र नगर, टिहरी, प्रताप नगर, देवप्रयाग, धनौल्टी और घनसाली, श्रीनगर, चौबट्टाखाल पौड़ी, लैंसडाउन, कोटद्वार और यमकेश्वर विधानसभा में स्थित 104 मंडलों में अध्यक्षों के नामों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मुख्य सचिव ने की पुष्टि चर्चाओं में रहा डेढ़ साल का कार्यकाल।

कहा, संगठन चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम अनुशार 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्ष की घोषणा किया जाना निश्चित है। 20 से 28 फरवरी के मध्य जिला अध्यक्षों के चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।