उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट- कल सुबह आएगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लाखों छात्रों की बढ़ी धड़कन

रामनगर– उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित करेगा। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती सुबह 10 बजे आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस वाले से टकराई बाइक तो दूसरे पुलिस वाले ने बीच सड़क पर युवक की करी जमकर पिटाई, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड

 

रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स की सूची भी घोषित की जाएगी। छात्र अपना परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

 

बोर्ड की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक छात्र को हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) प्रेदश में दीपावली पर दो दिन की छुट्टी, 31 अक्‍टूबर और एक नवंबर को रहेगा अवकाश, उत्‍तराखंड सरकार ने जारी किया आदेश

 

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। कक्षा 10वीं में 1,12,266 छात्र और कक्षा 12वीं में 1,02,986 छात्र शामिल हुए, यानी कुल मिलाकर दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
अब सभी छात्रों और अभिभावकों की नजरें 25 अप्रैल को आने वाले रिजल्ट पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बेटा बना हैवान, मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार