उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां यात्रियों की बोलेरो पलटी, CCTV में कैद हुआ हादसा, 7 श्रद्धालु घायल

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, सामने से आ रहा वाहन बाल-बाल बचा; पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

श्रीनगर न्यूज- चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो शनिवार सुबह श्रीनगर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मध्यप्रदेश के सात श्रद्धालु घायल हो गए। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बोलेरो तेज रफ्तार में मोड़ काटते समय पलटती दिखाई दे रही है। गनीमत रही कि सामने से आ रहा वाहन समय रहते रुक गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

 

जानकारी के अनुसार बोलेरो संख्या UK08TA4242 बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही थी। वाहन में चालक समेत सात यात्री सवार थे। हादसा शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे गैस एजेंसी श्रीकोट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बोलेरो सड़क पर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ इवनिंग वॉक कर रही एक महिला और दो बच्चियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, तीनों की मौत

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही श्रीनगर कोतवाली पुलिस राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से बेस हॉस्पिटल श्रीनगर भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दो बंदी बैरक में बिस्तर लगाने को लेकर भिड़े, एक बंदी ने दूसरे बंदी पर किया कैंची से हमला, बंदी हुआ घायल, जाने पूरा मामला।

 

 

पुलिस के अनुसार हादसे में घायल सभी यात्रियों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु कराई और मार्ग पर फंसे वाहनों को आगे रवाना किया।
इधर, हादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बोलेरो तेज गति में मोड़ पर पहुंचती है और अचानक नियंत्रण खोकर पलट जाती है। कुछ सेकेंड के अंतर से सामने से आ रहा वाहन भी टकराने से बच जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) सरकारी कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव को लेकर आया ये आदेश, पढ़े खबर

 

 

 

पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही चारधाम यात्रा और पर्वतीय मार्गों पर वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करने, मोड़ों पर गति नियंत्रित रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

 

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“पहाड़ों के मोड़ों पर स्पीड नहीं, समझदारी ज़रूरी है। सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें।”