उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां शादी के सात दिन बाद उजड़ गई दुल्हन की दुनिया, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से गांव में मातम

शक्तिफार्म न्यूज़- क्षेत्र के पहाड़ी बसगर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गांव निवासी 37 वर्षीय मुकेश क्वाराली पुत्र स्वर्गीय जीवन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के महज सात दिन बाद हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

 

जानकारी के अनुसार मुकेश सितारगंज स्थित सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह ड्यूटी पर जाने वाले थे, लेकिन काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। काफी प्रयास के बावजूद जब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो उनकी मौत की पुष्टि हुई। घटना की सूचना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सिलिंडर से भरे ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, चालक की मौत

 

 

मुकेश का विवाह 25 जून को रामनगर निवासी रुचि के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुआ था। शादी की खुशियां अभी घर से विदा भी नहीं हुई थीं कि सात दिन के भीतर ही यह दुखद घटना हो गई। पति की अचानक मौत से नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता मनोज बसनायत को मातृ शोक

 

 

मुकेश अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता स्वर्गीय जीवन सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी दो बहनें हैं। बेटे की असमय मौत से परिजनों का दुख असहनीय है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने किए उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले

 

 

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन और ग्रामीण इस अचानक हुई मौत से स्तब्ध हैं।